फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के किया था उपखनिज भंडारण, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में स्थानीय प्रशासन और खान विभाग की टीम ने किच्छा रोड पर छापेमारी की। इस दौरान 18 घनमीटर सड़क के किनारे अवैध उपखनिज भंडारण पाया गय। टीम ने भंडारण को सीज कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


प्रशासन को सोमवार को सूचना मिली की एनएच 74 भूतबंगले के पास कुछ लोग सड़क के दोनों ओर बिना अनुमति के रेत का भंडारण कर रहे हैं और उपखनिज बेच रहे हैं। सूचना पर तहसीलदार अमृता रावत खान विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची।

इस दौरान सड़क के दोनों ओर आठ जगह रेता-बजरी का भंडारण पाया गया। तहसीलदार रावत ने भंडारण करने वाले लोगों से जब कागज मांगे तो वे भंडारण के कागजात नहीं दिखा सके। उधर खान विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी ओर से यहां भंडारण करने की अनुमति नहीं दी गई है। इस पर तहसीलदार ने इन भंडारणों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


उधर तहसीलदार ने बताया कि रूप चंद्र, घासीराम, धर्मवीर और बाबू भाई ने रेत का भंडारण किया हुआ है। कहा कि भंडारण सीज कर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें