फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में ई रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ई रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिवनगर में रहने वाला 42 वर्षीय राजू पुत्र छदमीलाल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार देर शाम वह ई-रिक्शा चलाने के बाद आराम करने के लिए ट्रांजिट कैंप के मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेड़ के नीचे बैठ गया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने उसे बेहोश पड़ा देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे राजू के परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें