काशीपुर। लेन-देन के विवाद में तीन व्यक्तियों ने युवक पर तलवारों से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस को दी तहरीर में कुंडेश्वरी चौकी के ढकिया नंबर दो निवासी कवंलजीत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के एक व्यक्ति से उसका 65 हजार रुपये लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बकाया अदा न करने पर उसने अपनी टीवीएस बाइक उसके पास गिरवी रखी थी। बुधवार शाम वह खेत पर जा रहा था कि उक्त युवक, उसके भाई और एक अन्य ने उसे रास्ते में रोक लिया। इन तीनों ने गाली-गलौच कर उस पर तलवारों व लाठी डंडो से हमलाकर दिया। उसे लहूलुहान करने के बाद तीनों ने उसके पास गिरवी रखी गई बाइक छीन ली। घायल का कहना है कि मारपीट के दौरान उसके हाथ से सोने की अंगूठी भी गिर गई, जिसे हमलावर उठा ले गए। कंवलजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।