सितारगंज। कोहरे के चलते पीलीभीत से भूसी लेकर आ रहा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। वाहन में फंसे चालक और हेल्पर को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला।
बुधवार देर रात ट्रक (यूपी21एन-0704) पीलीभीत से सिडकुल की एक कंपनी में भूसा लेकर आ रहा था। गोरीखेड़ा गांव के पास कोहरे के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक जगदीश और हेल्पर सोहन लाल को बाहर निकाला। दोनाें का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।