मोबाइल पर बात कर रही युवती से बाइक सवार युवक मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बुधवार दोपहर मोहल्ला कवि नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा की पुत्री आकांक्षा शर्मा आवास विकास से ट्यूशन पढ़कर पैदल घर आ रही थी। कृपाल आश्रम के पास युवती मोबाइल पर बात कर रही थी कि बाइक सवार कुछ युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर बांसफोड़ान पुलिस ने उचक्कों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस मामले की जांच रही है।