फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया घर से जबरन निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने एक व्यक्ति पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री समेत एसएसपी को स्पीडपोस्ट से शिकायती पत्र भेजा है। कहा कि वह अपनी दो पुत्रियों के साथ वर्ष 2013 से गौतमनगर निवासी व्यक्ति के यहां करती थीं। बताया कि कुछ सालों से उक्त व्यक्ति ने उनका वेतन नहीं दिया। वेतन मांगने पर उक्त व्यक्ति ने काम करते रहने पर दो हजार वर्ग फीट का मकान दिलवाने का वादा किया और सीओ ऑफिस के सामने रहने के लिए मकान दे दिया। आरोप है कि अब बिना किसी विधिक अधिकार के उक्त व्यक्ति उन्हें गुंडागर्दी के बल पर बेदखल करना चाहता है। एक जुलाई को उसके द्वारा घर की बिजली काट दी गई थी। इसके बाद चार जुलाई को वह कुछ लोगों के साथ आया उसके घर का सामान बाहर फेंकने लगा। विरोध करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। जब बेटी बचाने आई तो उसके साथ अश्लील हरकतें कर उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म करने की धमकी देने लगा। उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें