गदरपुर थाना परिसर में खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर के प्रभारी चिकित्सक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। हालत खराब होने पर चिकित्सक को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे सीएचसी गदरपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना अपनी कार से रुद्रपुर स्थित घर जा रहे थे। जब वह जीआईसी गदरपुर के सामने पहुंचे तो दो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए और कार चला रहे डॉ. सरना गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉ. सरना को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद