फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव, मार्ग की दुर्दशा से निजात दिलाने के लिए विधायक का घेराव

विज्ञापन
खटीमा में नानकमत्ता विधायक गोपास सिंह राणा का घेराव करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। नगर पालिका वार्ड संख्या-19 भूड़ की महिलाओं ने नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा का विधायक आवास पर घेराव कर जलभराव और मार्ग की दुर्दशा से निजात दिलाने की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी ओर से नगर निकाय औ विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान किया गया है लेकिन उन्हें नगर पालिका के साथ विधानसभा क्षेत्र का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने विधायक को खरी-खोटी सुनाई। नहर नंबर चार ए से खेतों एवं आबादी में भरने वाले पानी और संपर्क मार्ग की दुर्दशा से निजात दिलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि वार्ड संख्या 19 की भूड़ नहर से नौगवांठग्गू मार्ग का जीर्णोद्धार बरसात से पूर्व विधायक निधि से किया जाएगा। नहर नंबर चार ए की सफाई नहीं होने से ओवरफ्लो पानी से निजात के लिए सिंचाई विभाग को नहर की सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं ताकि ओवर फ्लो नहर का पानी वार्ड संख्या 19 की आबादी और खेतों में न भरें। वहां आरती राणा, शशिबाला राणा, विद्यावती राणा, कलावती राणा, पिंकी राणा, निशा राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें