फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने दो किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहाड़ से दो लाख रुपये की चरस लेकर आया था जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत काफी अधिक है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शनिवार को केलाखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस लेकर यूपी की तरफ जा रहा है। इस पर केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल के नेतृत्व में टीम ने करबला मोड़ केलाखेड़ा के पास से एक तस्कर को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित नागपाल निवासी पंजाबी कॉलोनी, गदरपुर बताया।
तलाशी में उसके पास से दो किलो 78 ग्राम चरस बरामद हुई। अमित ने बताया कि वह पहाड़ से चरस लेकर आया था और रामपुर में किसी को देने जा रहा था। एसएसपी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी इससे पहले भी कई बार चरस की तस्करी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी बाइक में सीज कर दी है।
विज्ञापन

हार्डवेयर दुकान की आड़ में कर रहा था चरस का धंधा
रुद्रपुर। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी अमित की गदरपुर में हार्डवेयर व शटरिंग की दुकान है। इसी की आड़ में वह चरस की तस्करी का काम भी करता है। एसएसपी का कहना है कि अमित की संपत्ति की जांच भी की जाएगी। बाद में संपत्ति को कुर्क भी किया जाएगा। संवाद
11.55 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी पकड़े
काशीपुर। यूपी से तस्करी कर बेचने के लिए लाई गई 11.55 ग्राम स्मैक बरामद कर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा।
रविवार को कोतवाली में सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम पुलिस और एसओजी टीम गश्त कर रही थी। पुलिस रेलवे स्टेशन रोड पर मालगोदाम के पास पहुंची। दो युवकों के पास से 11.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी मौहल्ला अल्लीखां निवासी शाकिर व अनीस अहमद हैं। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपियों का 8/21 एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है। आरोपियों ने यूपी के बरेली और मुरादाबाद जिलों से स्मैक लाकर काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेचे जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें