फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली की ईंट से टकराया सिर, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक कांसीराम की फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। फुलसुंगा में पैर फिसलने से एक सिडकुल कर्मी का सिर नाली के किनारे से टकरा गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव चंदाडीह, बलिया (यूपी) निवासी कांसीराम (28) सात-आठ वर्षों से सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी कर रहा था और फुलसुंगा में किराये पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब छह बजे कांसीराम अपने साथियों के साथ कमरे के बाहर टहल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल कर नाली में चला गया और गिरने के दौरान उसका सिर नाली की ईंटों से टकरा गया।
गंभीर रूप से घायल कांसीराम को उसके साथी जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन शव को बलिया ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें