फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप की पॉश कॉलोनी के दो घरों का चोरों ने तोड़ा ताला

विज्ञापन
रुद्रपुर के फुलसुंगी में बाउंड्री की कटी हुई तार। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में चोरों ने दो घरों का ताला तोड़ दिया। एक घर से चोरों ने सोने-चांदी के लाखों के जेवर पार कर दिए। बाउंड्री के तार को काटकर चोरों ने कॉलोनी के अंदर प्रवेश किया। घटना के दौरान दोनों मकान के मालिक परिवार संग अपने गांव गए थे। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फुलसुंगी, गंगापुर रोड पर स्थित स्वर्णिम हिल व्यू कॉलोनी में संतोष डोबरियाल और कैलाश सिंह भंडारी का अगल-बगल घर है। दोनों ही सिडकुुुल की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। कैलाश के मुताबिक दीपावली के पर्व पर 23 अक्तूबर को वह परिवार के साथ उत्तराकाशी स्थित अपने गांव चले गए थे। संतोष परिवार के साथ शनिवार को अपने गांव कोटद्वार गए थे। शनिवार रात को चोरों ने कॉलोनी की बाउंड्री के तार काट दिए और अंदर प्रवेश कर गए। संतोष के मुुताबिक इस दौरान चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ दिया और पहली मंजिल में रखी अलमारी के अंदर से सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। संतोष ने जेवरों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है।
कैलाश का कहना है कि वह चोरी की सूचना पर अपने गांव से वापस आ रहा है और आने के बाद घर से गायब हुए सामान के बारे में बता सकेगा। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस का भी कहना है कि प्रथम दृष्ट्या कैलाश के घर से कुछ सामान चोरी नहीं हुआ है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में दो चोर दिखाई दिए हैं जिन्होंने मुंह बांधकर कॉलोनी के अंदर प्रवेश किया है।
विज्ञापन

रात एक बजे के बाद चोरों ने घटना को दिया अंजाम
रुद्रपुर। पॉश कॉलोनी में हर वक्त गार्ड का पहरा रहता है और रात में भी गार्ड वहां पर चक्कर लगाता रहता है। कॉलोनी के अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के मुताबिक रात में गार्ड हर घंटे में पूरी कॉलोनी का चक्कर लगाता है। संतोष और कैलाश का घर कॉलोनी के आखिर में बाउंड्री के नजदीक है। रात करीब एक बजे गार्ड ने कॉलोनी का चक्कर लगाया जबकि उस दौरान वहां पर माहौल शांत था। सीसीटीवी के मुताबिक चोरों ने कॉलोनी के अंदर रात करीब 1:30 बजे प्रवेश किया और लगभग दो बजे चोर वहां से फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें