फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट : रुद्रपुर ने रामनगर को 194 रन से हराया

विज्ञापन
रुद्रपुर एमिनिटी मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने रामनगर पीएनजी महाविद्यालय को 194 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एमिनिटी क्रिकेट मैदान में किया गया। रामनगर पीएनजी कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी रुद्रपुर महाविद्यालय की टीम ने 20 ओवर के मैच में दो विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। जवाब में उतरी रामनगर की टीम 12 ओवर में 35 रन बनाकर आउट हो गई।
इससे पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमित कुमार व सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. संतोष त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच में निर्णायक की भूमिका सीबीएस पांडे, नवनीत राय, अमन कुमार व योगेश पांडे ने निभाई। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को नैनीताल व हल्द्वानी के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान डॉ. राजेश कुमार, योगेश पांडे, राजेंद्र कुमार, गोविंद मेवाड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें