फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के आरोप में दो विदेशी महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
रुद्रपुर में खुलासा करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। देह व्यापार के आरोप में एसओजी प्रभारी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने बृहस्पतिवार को दो बांग्लादेशी महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप में एक मकान में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। उनके पास से बांग्लादेशी मुद्रा, बांग्लादेशी पासपोर्ट के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एक महिला के पास मिले पासपोर्ट की वीजा अवधि फरवरी 2019 में समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसओजी प्रभारी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के साथ सावित्री कॉलोनी फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप में एक महिला के मकान में छापा मारा। वहां एस्कॉर्ट सर्विस नाम से अनैतिक कार्य करने की सूचना मिल रही थी। टीम ने गिरोह के सरगना अनिल मलिक निवासी नगरिया खुर्द कला, पीलीभीत (यूपी) व हाल निवासी सावित्री कॉलोनी समेत जिला मांगोरा, बांग्लादेश निवासी साथी खातून और छुरिया मोहल्ला, तुगलकाबाद गांव, साउथ दिल्ली व हाल निवासी सावित्री कॉलोनी विष्टी राय को गिरफ्तार कर लिया। विष्टी के भी विदेशी होने की आशंका है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में दूतावास से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित कर ली गई है। आईबी के अलावा एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को भी सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बांग्लादेशी मुद्रा भी बरामद
पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री के साथ तीन पासपोर्ट, बांग्लादेशी मुद्रा, तीन पेन कार्ड, सात मोबाइल, तीन आधार कार्ड, एक स्कूटी, एक कार, विजिटिंग कार्ड होल्डर एल्बम, 28,700 रुपये, लेडीज पर्स, सोने की चेन बरामद हुई है। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956, पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 और विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत दर्ज की है रिपोर्ट।
सोशल साइट के जरिये कर रहे थे ऑपरेट
आरोपी लंबे समय से रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर आदि क्षेत्रों में एस्कॉर्ट सर्विस मसाज सेंटर के नाम पर फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से युवतियों के फोटो लोगों को भेजे जाते थे और ग्राह के तय होने पर उसे 8000 से लेकर 15,000 रुपये तक में युवती उपलब्ध कराई जाती थी।
अंतरराष्ट्रीय संगठन से गिरोह के तार जुड़े होने की आशंका
रुद्रपुर। तराई में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की जड़ें विदेशों तक फैले होने की आशंका है। जिला पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने के साथ आईबी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दे दी है। पुलिस की जांच में कई सफेदपोशों की गर्दन फंसने की आशंका है।
बृहस्पतिवार को एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सावित्री कालोनी, फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए दो बांग्लादेशी महिला समेत यूपी के व्यक्ति को पकड़ा है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यूपी निवासी अनिल मलिक उर्फ श्याम को गिरोह का सरगना मानते हुए जांच की जा रही है।
गिरफ्तार महिला मांगोरा (बांग्लादेश) व हाल निवासी नगरिया खुर्द कला पीलीभीत (यूपी) साथी खातून के पास बांग्लादेशी पासपोर्ट मिला है। गिरफ्तार आरोपी विष्टी राय निवासी छुरिया मोहल्ला, तुगलकाबाद गांव, साउथ दिल्ली व हाल निवासी सावित्री कालोनी के भी विदेशी होने की आशंका है। उसके पास से बांग्लादेशी मुद्रा 1009 टका भी बरामद हुए हैं। बरामद दूसरे भारतीय पासपोर्ट से विगत माह जून 2022 में बांग्लादेश की यात्रा की गई है। तीसरे भारतीय पासपोर्ट से अनिल मलिक ने जुलाई 2022 में बांग्लादेश की यात्रा की थी।
पुलिस टीम को 10 हजार का पुरस्कार
रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासे में शामिल पुलिस टीम को मंजूनाथ टीसी ने खुलासे में शामिल पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी व देह व्यापार करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की इंस्पेक्टर बसंती आर्या, एसओजी प्रभारी भारत सिंह, एसआई विकास चौधरी, भुवन जोशी, सिपाही राजेंद्र कश्यप, प्रियंका आर्या, रेखा टम्टा, कंचन चौहान, अरुणा चंद्र, भूपेेंद्र सिंह, गोकुल टम्टा, ललित कुमार, बिरेंद्र रावत, गणेश पांडेय आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें