फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत विवि: प्रौद्योगिकी के दो छात्र गुटों में चले लात-घूंसे

Sun, 27 Oct 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के दो छात्र गुटों के बीच बड़ी मार्केट में सुरक्षा कर्मियों के सामने खूब लात-घूंसे चले। इसमें चार सीनियर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका विवि अस्पताल में इलाज कराया गया। बाद में सीनियर छात्रों ने सुरक्षा विभाग का घेराव भी किया। मारपीट मामले में रैंगिंग का अंदेशा जताया जा रहा है। चूंकि जूनियर छात्र स्थानीय हैं, इसलिए उन्होंने सीनियर छात्रों की रैंगिंग का सटीक जवाब दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व सीनियर छात्रों ने एक स्थानीय जूनियर छात्र को बाथरूम में सिगरेट पीते देखकर उसको नसीहत दी थी। उसकी इस हरकत पर काॅलेज में प्राध्यापक ने भी उसको समझाया था। शनिवार को गांधी हाल में जूनियर छात्रों की फ्रेशर्स पार्टी में वह छात्र सीनियर छात्रों पर टिप्पणी करने लगा। शाम करीब छह बजे सीनियर छात्र बड़ी मार्केट पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद चार-पाचं जूनियर छात्रों सहित उनके लगभग 25-30 साथी उनसे उलझ गए और सीनियर छात्रों पर डंडे, लोहे की राॅड और चाकू से हमला कर दिया। मारपीट में छात्र मलय जोशी, अनमोल दीवान, देवेश वैद्य और अंशमणि तिवारी को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका विवि अस्पताल में इलाज कराया गया। मारपीट से आक्रोशित घायल छात्रों के साथियों ने सुरक्षा विभाग का घेराव कर दिया।

-प्रौद्योगिकी के दो छात्र गुटों के संघर्ष में कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। आरोपी छात्रों के खिलाफ विवि के नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।- डाॅ. राजीव रंजन कुमार, एडीएसडब्ल्यू, पंत विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें