फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरसों के तेल में पानी मिलाकर बेच रहे दो पकड़े

Mon, 02 Jun 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। ग्रामीण क्षेत्र में सरसों के तेल में पानी मिलाकर बेच रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

खटोला ग्राम सभा के निवर्तमान प्रशासक मुकेश राणा ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद खटोला गांव में दो युवक एक प्रचलित ब्रांड के सरसों के तेल का 15 लीटर का पीपा बाजार से सस्ते दाम पर लोगों को बेच रहे थे। कम कीमत के लालच में कई लोगों ने तेल के पीपे खरीद लिए। दो लोगों ने पीपा खोलकर देखा तो उसमें आधे से अधिक पानी मिला हुआ था। इसके बाद दोनों को गांव में ही पकड़ लिया गया।
सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने खुद को मुजफ्फरनगर का निवासी बताते हुए तेल में पानी मिलाने के बाद स्वीकारी। दोनों ने बताया कि नए पीपे की सील खोलने के बाद फिर सारा तेल निकाल लेते है। फिर पीपे में 13 लीटर पानी भरने के बाद ऊपर से दो लीटर शुद्ध सरसों का तेल डालकर पीपे को फिर से सीलबंद कर दिया जाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें