गदरपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने सागौन की लकड़ी के पांच गिल्टों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को एसआई मुकेश मिश्रा टीम के साथ कैलाशपुर रोड पर गश्त पर थे। इस बीच पुलिस ने दो बाइक पर सागौन की लकड़ी के पांच गिल्टों को लेकर आ रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शेर मोहम्मद, राशिद और अनवर निवासी ग्राम गदरपुरा थाना गदरपुर बताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 26 वन अधिनियम में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद