फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच ऑटोलिफ्टर और लुटेरे दबोचे

Sat, 12 Jul 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में बाइक चोरी और मोबाइल झपटमारी की घटनाओं में लिप्त पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की नौ बाइकें, नौ मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि सात जुलाई की रात तीन आरोपियों ने आवास विकास क्षेत्र में अनिल कुमार को तमंचे से पीटकर मोबाइल और रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 10 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस की टीम ने सिडकुल रोड पर यूके इंडिया स्कैफोल्डिंग कंपनी के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने अपना नाम शिवम गुप्ता निवासी शांति विहार, भूरारानी, राजेश कुमार निवासी डिबडिबा आश्रम वाली गली, बिलासपुर, विशाल उपाध्याय निवासी सामिया गुलमोहर, रुद्रपुर, केशव निवासी शिवनगर, ट्रांजिट कैंप और जवाब कुमार उर्फ पंवार निवासी शुक्र बाजार भूरारानी, रुद्रपुर बताया। गिरफ्तार पांच में से तीन आरोपी शिवम, राजेश और विशाल सात जुलाई को हुई लूट की घटना में शामिल थे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पांचों आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल लूट, बाइक चोरियों की घटनाओं में शामिल थे। इनकी निशानदेही पर गिरफ्तारी स्थल के पास स्थित झाड़ियों से चोरी की नौ बाइकें बरामद हुई हैं। इनमें से तीन बाइकें ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से चोरी हुईं थीं और बाकी बाइकों की तस्दीक कराई जा रही है। आरोपियों से लूटे गए नौ मोबाइल के साथ ही हथौड़ा, पेचकस, कटर और 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ है। सभी आरोपी कुछ समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें