फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 24 लाख की लगाई चपत

Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 24 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हल्द्वानी के मुखानी स्थित रूपनगर निवासी ललित अग्रवाल ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र में दी तहरीर में कहा कि 24 नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनको एक इंवेस्टमेंट ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसमें उक्त नंबर के अतिरिक्त रोहन माहेश्वरी और विद्या सिंह ग्रुप एडमिन थे। विद्या सिंह ने बताया कि रोहन माहेश्वरी बॉस और आर्यन प्रताप फेयर्स सिक्योरिटीज का कर्मचारी।
फेयर्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड बंगलूरू में खाता है। उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग में 25 नवंबर से तीन जनवरी तक 24 लाख पांच हजार रुपये बताए गए खातों में जमा कर दिए थे। फेयर्स सिक्योरिटीज में खोले गए उनके खाते में जमा की गई धनराशि को लाभ सहित दर्शाया जाता था। सात जनवरी को उनके फेयर्स सिक्योरिटीज के उपरोक्त खाते में करीब 6.56 करोड़ रुपये दर्शाया गया था।
विज्ञापन

रुपये निकालने पर 15 फीसदी टैक्स की मांग
जब उन्होंने खाते से धनराशि निकालने की कोशिश की तो 15 प्रतिशत इनकम टैक्स के रूप में जमा करने को कहा गया। ये रुपये नहीं देने पर जमा धनराशि नहीं निकालने की बात कही गई थी। इससे उनको ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर धोखाधडी होने का एहसास हुआ था। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें