फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बीच बाजार तमंचा लहराते युवक दबोचा, तलवार और फरसा बरामद

Fri, 15 Nov 2024 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार ने हाथ में तमंचा लहराना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को तमंचा संग गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर तमंचा, तलवार और फरसा बरामद किया गया। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन

गुरु पर्व पर पुलिसकर्मी चौकी बाजार में ड्यूटी कर रहे थे। तभी काशीपुर बाईपास रोड पर कार चालक और बाइक सवार के बीच वाहन के टकराने को लेकर विवाद हो गया। शोर-शराबा सुनकर बाजार चौकी इंचार्ज एसआई जितेंद्र सिंह और आर्दश कालोनी चौकी इंचार्ज होशियार सिंह मौके पर पहुंचे। यहां कार चालक तमंचा लहराते दिखा और बाइक सवार पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक को लोडेड तमंचा सहित दबोच लिया।
कार चालक ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया। कार से लोडेड तमंचा, तलवार और फरसा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। कार सवार को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें