फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वनकर्मियों पर फायरिंग का पांचवां अभियुक्त फरीदाबाद से दबोचा

Mon, 28 Oct 2024 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नानकमत्ता में वनकर्मियों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने पांचवें अभियुक्त को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त ने वनकर्मियों पर फायर झोंके थे। अब पुलिस को मामले में तस्करों से लकड़ी लेने के लिए अमरोहा से वाहन लेकर आए दो अभियुक्तों की तलाश है।
विज्ञापन


बीते 15 अक्तूबर की रात एक बजे नानकमत्ता के ग्राम कैथुलिया में जंगल से चोरी की गई लकड़ी पकड़ने गए वनकर्मियों पर तस्करों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें पैर पर गोली लगने से वनकर्मी घायल हो गया था। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अमरीक सिंह, उसके बेटे चरनजीत सिंह के अलावा बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। जसवीर उर्फ जसपाल और चरनजीत सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी नानकमत्ता फरार चल रहे थे।
रविवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीते शनिवार रात शक्तिफार्म रोड पर बाइक पर भाग रहे जसपाल सिंह के लिए पुलिस टीम ने बरा क्षेत्र में घेराबंदी थी थी। खुद को घिरा देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक छोड़कर शहदौरा के जंगल में भागा था।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। उसके पास से तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद हुए। घटना करने के बाद से ही वह अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था घटना के बाद उसने अपने परिवार को दिल्ली में एक रिश्तेदार के घर रखा था। वहां से नानकमत्ता लौटने के बाद वह पंजाब भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार जसपाल ही मुख्य अभियुक्त है। उसने ही वनकर्मियों पर फायरिंग की थी।
एसएसपी मणिकांत मिश्र ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने फायरिंग प्रकरण के पांचवें आरोपी चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
घायल बदमाश के खिलाफ पुलभट्टा थाने में केस दर्ज



किच्छा। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल जसपाल के खिलाफ पुलभट्टा पुलिस ने केस दर्ज किया है। शनिवार रात पुलभट्टा पुलिस और एसओजी की ग्राम शहदौरा के जंगल में तस्कर जसपाल से मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस से घिरता देख जसपाल ने फायर कर दिया था। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था लेकिन उसने पेड़ की आड़ लेकर एक और फायर पुलिस पर किया था। इस पर पुलिसकर्मियों की ओर से किए फायर में वह घायल हो गया था। पुलिस ने पुलभट्टा थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें