फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किराना स्टोर में कूमल लगाकर सामान चुराया

Sun, 12 Jan 2025 04:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज स्थित एक किराना स्टोर में कूमल लगाकर चोर लाखों रुपये का सामान और 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने 10 दिन बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महुआखेड़ा गंज के अहरपुरा निवासी मोनिश अली पुत्र गालिब अली की थोक किराना की दुकान है। 31 दिसंबर 2024 को उसने दुकान बंद की थी। अगले दिन उसने दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा मिला। छत की ममटी से दुकान में कूमल लगाकर घुसे चोर किराना स्टोर से सिगरेट के पैकेट, राशन आदि सामान चोरी कर ले गए। बताया कि उसकी दुकान से लगभग छह लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोर गल्ले से 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी और दुकान की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। उसने बीते एक जनवरी को पैगा पुलिस चौकी जाकर सूचना पुलिस को दी थी। सीओ दीपक सिंह ने पुलिस टीम के साथ जांच की। शुक्रवार शाम को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें