फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अनीता के पति पर हत्या का केस, जंगल में जला हुआ मिला था महिला का शव; मृतका के भाई ने दी तहरीर

Mon, 26 May 2025 11:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जंगल में महिला का जला हुआ शव मिलने के मामले में मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अनीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा के टेड़ाघाट के जंगल में महिला का जला हुआ शव मिलने के मामले में मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर को नई बस्ती, टेड़ाघाट, चारूबेटा निवासी अनीता देवी का जंगल में जला हुआ शव मिला था।

मृतका के भाई जगदंबा कॉलोनी, नानकमत्ता निवासी रामानंद प्रसाद ने अनीता के पति सुरेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ खटीमा कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुरेश अक्सर उनकी बहन अनीता के साथ मारपीट करता था। अनीता ने उन्हें बताया कि सुरेश की किसी अन्य महिला के साथ नजदीकी है और उसी के साथ रहता है।

अनीता ने कुछ दिन पहले बताया था कि सुरेश ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर दूसरी शादी करने की बात कर रहा था। कहा कि उन्हें यकीन है कि सुरेश ने उनकी बहन की हत्या कर लाश जंगल में जलाई है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मृतका अनीता के भाई की तहरीर के आधार पर पति सुरेश के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें