फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में ताला तोड़ चोरों ने खंगाला घर

Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज/शक्तिफार्म। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी सहित बक्से से सामान चुरा लिया। परिवारजनों के नहीं पहुंचने से चोरी गए सामान का आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

शक्तिफार्म के गांव सुरेंद्रनगर निवासी संदीप वैध सहारनपुर में काम करते है। यहां गांव में उनकी मां रहती है, जो कुछ दिनों से सहारनपुर में ही थीं। इस दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ पूरे घर को खंगाल लिया। चोरी कब हुई इसका पता नहीं चल सका है।
रविवार को ग्रामीण सुबह काम पर जा रहे थे, जिसमें एक युवक की नजर बंद घर के टूटे ताले पर पड़ी। युवक ने आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने संदीप व उसके मामा को घटना की जानकारी दी। संदीप के शक्तिफार्म निवासी मामा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शक्तिफार्म पुलिस से मौखिक शिकायत की है। संदीप के घर पहुंचने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी जाएगी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें