फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी

Sun, 27 Jul 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक युवती और उसके परिवार से विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने फर्जी ऑफर लेटर, फीस रसीद व वीजा बनवाकर युवती को दे दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो महिला समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जसपुर खुर्द निवासी रणवीर सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि उन्होंने अपनी भांजी अमनप्रीत कौर को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने को लेकर उनकी मां की पारिवारिक मित्र जसविंदर कौर ने उन्हें अपने भतीजे गुरजंट सिंह निवासी सिकरौरा, बिलासपुर रामपुर यूपी से मिलवाया।
वह अपनी पत्नी सुखदीप कौर के साथ विदेश भेजने का कार्य करता है। रणवीर सिंह के मुताबिक गुरजंट सिंह, उसके पिता साहब सिंह चीमा, पत्नी सुखदीप कौर, बुआ जसविंदर कौर और फूफा गुरप्रीत सिंह ने अमनप्रीत को यूके भेजने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अमनप्रीत के मूल दस्तावेज पासपोर्ट, मार्कशीट, आधारकार्ड आदि भी आरोपियों ने ले लिए। जिसके बाद युवती को एक फर्जी वीजा देकर ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी कर दी।
जब टिकट बुक कराने के लिए वीजा चेक कराया गया, तो वह कूटरचित व नकली निकला। इन पांच लोगों ने किस्तों में 11.50 लाख रुपए ठग लिया। आरोप लगाया कि जब उन्होंने वीजा की असलियत बताकर रुपये वापस मांगे। तब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इस संबंध में एसएसपी, डीआईजी, आईजी और मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें