फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला से पर्स झपटने का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एक महिला का पर्स झपटकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के पांच घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, पर्स, सात हजार रुपये एवं जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि ग्राम त्रिलोकपुर थाना रेहड़, बिजनौर (यूपी) निवासी ललिता अफजलगढ़ मार्ग स्थित अपने भाई के अस्पताल में रह रही है। वह शुक्रवार शाम पांच बजे अपनी सास के साथ बाजार में सामान खरीदने आई थी। वह जैसे ही चूनेवाली गली में पहुंची तो एक युवक उसके पर्स पर झपट्टा मारकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। टीम ने घटना के पांच घंटे बाद ही आरोपी युवक मो. अनस निवासी मोहल्ला नई बस्ती को बहादरपुर की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, पर्स, सात हजार रुपये और महिला के दस्तावेज बरामद किए। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें