फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रॉयल्टी चेक करने के दौरान कर्मियों को कुचलने का प्रयास

Sun, 09 Feb 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कैलाश रिवर बैड मिनरल्स एलएलपी कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी ने दो लोगों पर उसे धमकाने और गाड़ी से पीछा कर कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आईटीआई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम पिपलिया बाजपुर निवासी रजत चौहान ने दी तहरीर में कहा कि बीती पांच फरवरी की रात करीब 12 बजे वह फ्लाइंग टीम के सदस्य अखिलेश के साथ दभौरा एहतमाली हाई रोड पर खनन की रॉयल्टी चेक कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रामपुर के थाना टांडा गांव के घोसीपुरा निवासी अकरम और असलम के साथ दो अन्य लोग स्काॅर्पियो से वहां आए।
आरोपियों ने उनसे कहा कि तुम लोग खनन टीम वाले हो, यहां से चले जाओ। वाहन सवारों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों वहां से भागने लगे। इसके बावजूद हमलावरों ने स्काॅर्पियो से उनका पीछा करते हुए कुचलने का प्रयास किया। इधर, सीओ दीपक सिंह ने बताया कि इस मामले में आईटीआई थाना को तहरीर मिल गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें