फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फ्लाइंग टीम संग अभद्रता कर माफिया ने दी धमकी

Mon, 07 Apr 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध खनन की जानकारी मिलने पर कैलाश रिवर बैड मिनरल्स की फ्लाइंग टीम ने रॉयल्टी और अवैध खनन की जांच करने के लिए छापा मारा। इस दौरान खनन माफिया ने टीम के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना पुलिस में कैलाश रिवर बैड मिनरल्स (एलएलपी) की फ्लाइंग टीम के सुधीर कुमार ने तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि ग्राम दभौरा मुस्तकम में अवैध खनन चल रहा है। तब टीम बीती तीन अप्रैल की रात लगभग 11 बजे गांव दभौरा मुस्तकम में गंगा क्रशर के पीछे पहुंची। यहां पर टीम ने देखा कि खेतों में 4-5 जेसीबी और 10-15 डंपरों से रात के अंधेरे में अवैध खनन किया जा रहा था।
टीम ने जब खनन को रोकने का प्रयास किया तब स्कॉर्पियो में सवार पट्टी कला निवासी अमरजीत सिंह और इसके साथ बिना नंबर प्लेट की दो काली रंग की थार में सवार रक्षपाल सिंह, गुरफान, नूर, विक्की, गुरप्रीत सिंह व बबलू आदि ने राज्य की सीमा का हवाला देकर उन लोगों के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया कि खनन माफिया ने उसके साथ पुलिस कर्मियों के होने के बावजूद उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें