फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तलाक देने का लगाया आरोप, पांच पर केस

Mon, 12 May 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। एक महिला ने पति ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव जगन्नाथपुर निवासी जैबा ने कोतवाली में तहरीर उसकी शादी दो फरवरी 25 को यूपी मसवासी रामपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। एक सप्ताह के बाद पति और अन्य ससुरालियों ने दहेज में स्कार्पियो देने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। डिमांड पूरी नहीं होने पर पति सहित अन्य ससुरालियों ने दूसरी शादी करने की धमकी दी। पति और ससुरालियों ने उसे गोली खिला दी।
रक्तस्राव होने पर एक अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया गया। 24 अप्रैल को उसके पिता घर आए। पति और ससुरालियों ने उसे उसके पिता के साथ घर भेज दिया। पति सहित ससुराली मायके आए और गालीगलौज-मारपीट की। पति तीन बार तलाक बोलकर अन्य लोगों को धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने यूपी के टांडा रामपुर से पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मोहम्मद जावेद, महरूल, रईस, मुजफ्फर अली, अजीम के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच महिला एसआई प्रियंका टम्टा को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें