फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटे का हत्यारा पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
खटीमा में गिरफ्तार बेटे के हत्यारोपी के साथ पुलिस टीम। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। मझोला गांव में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी मृतक का पिता ही निकला। आरोपी ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर बेटे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को पोलीगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

मझोला गांव निवासी हरीश कश्यप (26) पुत्र हर प्रसाद गांव में ही समोसे और पकौड़ी का ठेला लगाता था। शुक्रवार को वह घर में सो रहा था। इसी बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव कंबल से ढका हुआ मिला था। सीओ वीर सिंह ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के चाचा यूपी के पीलीभीत न्यूरिया गिधौर निवासी नेतराम ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। नेतराम ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भतीजे हरीश को बचपन से पाला था। जब वह बड़ा हो गया तो अपने पिता के पास चला गया। पिता अक्सर उससे नाराज रहता था और उसी ने हरीश की हत्या की है।
पुलिस ने मामले में मृतक के पिता हर प्रसाद के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की। सीओ ने बताया कि आरोपी को पोलीगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में पिता हर प्रसाद टूट गया। उसने बताया कि शुक्रवार को जब वह दिन में शराब पीकर घर आया तो उसका हरीश से विवाद हुआ था। हरीश अपने कमरे सो रहा था। तभी उसने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल नरेश चैहान, एसएसआई अशोक कुमार, सत्रहमील चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल, एसआई पंकज महर, आरक्षी कुलदीप सिंह, विपिन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें