फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
बाजपुर में मृतक वंश सागर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। एक केमिकल फैक्टरी में इन्वर्टर ठीक करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी वंश सागर उर्फ रिक्की (22) मंगलवार को बेरिया दौलत रोड गडरी नदी के पास एक फैक्टरी में इन्वर्टर ठीक करने के लिए गया था। इन्वर्टर ठीक करते समय वंश सागर को अचानक करंट लग गया। उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटे के मौत की सूचना मिलते ही माता कमलेश देवी बेहोश हो गई जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक वंश सागर की शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें