फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर पट्टी में दंगल के समापन पर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। नगर में चल रहे तीन दिनी दंगल के समापन पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी जिससे दंगल में भगदड़ मच गई। घटना से सहमे लोग पेड़ों पर चढ़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने दोराहा स्थित एक होटल के पास सड़क किनारे गाड़ी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और तीन कारतूस बरामद कर लिए। हालांकि पुलिस प्रशासन पहले फायरिंग से इनकार कर रहा था।
विज्ञापन

पांच नवंबर को सुल्तानपुर पट्टी स्थित करबला मैदान में दंगल कुश्ती का शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री चंदनराम दास ने किया था। सोमवार देर शाम दंगल के समापन पर पहुंचे सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट के जाने के कुछ समय बाद दो पहलवानों के बीच मुकाबले के चलते हंगामा हो गया। इस पर दोनों पहलवानों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। दंगल आयोजन समिति के एक सदस्य ने फायरिंग कर दी। इससे दंगल में भगदड़ मच गई। सहमे लोग पेड़ों पर चढ़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। फायरिंग कर आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। फायरिंग की घटना से घंटेभर तक अफरा-तफरी रही। दंगल आयोजक सलीम रजा ने पुलिस को तहरीर देकर दंगल में कुछ लोगोें पर विवाद करने का आरोप लगाया।
सोशल मीडिया पर दंगल में फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने दोराहा बाजपुर रोड स्थित एक होटल के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की घेराबंदी कर दी। गाड़ी से आरोपी माजिद हुसैन निवासी नेतानगर सुल्तानपुर पट्टी को 32 बोर के अवैध पिस्टल और तीन कारतूस के गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी पर अलग-अलग मामलों में दर्ज हैं आठ केस
सुल्तानपुर पट्टी। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि दंगल में फायरिंग घटना में सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज जगत शाही की ओर से आरोपी माजिद हुसैन के खिलाफ धारा 290, 336, 504, 307 और 3/ 25 के तहत केस दर्ज कर जांच दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र राजपूत को सौंपी गई है। इसके अलावा आरोपी माजिद हुसैन पर दस साल के भीतर गुंडा अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। सीओ के मुताबिक वर्ष 2012 में घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने, वर्ष 2016 में मारपीट और धमकी देने के दो, वर्ष 2020 में मारपीट, धमकी देना, इसी साल में अनुसूचित जाति एक्ट के तहत एक अवैध असलहा से फायरिंग करने सहित आठ मुकदमे बाजपुर थाने में दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें