काशीपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गर्भवती महिलाओं के लिए टीएचआर और नकद राशि भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उसके खाते से 82 हजार रुपये की रकम उड़ा ली।
मोहल्ला ओझान निवासी आदर्श मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पत्नी सुगंध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। सोमवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर किसी ने उसकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि वह आंगनबाड़ी से बोल रहा हैै।
आंगनबाड़ी से गर्भवती महिलाओं के लिए राशन और पैसा आया है। शक जताने पर उसने एक व्यक्ति को अपना सीनियर बताते हुए अपनी कॉल पर एड कर लिया। इसके बाद उसे एक लिंक भेजकर एनई डेस्क का लिंक भेजकर डाउनलोड करने के लिए कहा गया। लिंक डाउनलोड होते ही उसकी पत्नी का मोबाइल हैक हो गया। प्रोसेज करने पर उसके खाते 82087 रुपये निकल गए। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद