बाजपुर : बरामद पैसों के साथ पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
राज्य सीमा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक से पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की। आरोपी युवक बाजपुर का निवासी है।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को यूपी बार्डर पर दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान बाइक सवार युवक को रोका जिस पर आरोपी युवक घबरा गया। तलाशी लेने पर आरोपी युवक के पास से पांच लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेल निवासी सोनी फार्म बाजपुर बताया। नकदी के बारे में वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया और न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया। इस कारण धनराशि को जब्त कर लिया गया। संवाद