फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से ट्राई साइकिल पर सवार दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
मृतक रफाकत (फाइल फोटो)। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन के चालक ने ट्राई साइकिल पर सवार एक दिव्यांग मिस्त्री को टक्कर मार दी। जिससे वह ट्राईसाइकिल समेत सड़क किनारे नाले में गिर पड़ा। पानी में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कचनालगाजी, गड्ढा कॉलोनी निवासी रफाकत हुसैन उर्फ बिल्ला (38) पुत्र लियाकत हुसैन कुंडेश्वरी रोड स्थित गैस गोदाम के पास साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। वह 80 प्रतिशत दिव्यांग था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर अपनी ट्राई साइकिल से घर लौट रहा था। रामनगर रोड पर जिंदल की चहारदीवारी के पास किसी वाहन ने ट्राई साइकिल को टक्कर मार दी।
इससे रफाकत सड़क किनारे नाले में गिर पड़ा। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रफाकत के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी ढूंढखोज शुरू की। नाले में ट्राई साइकिल पड़े होने पर परिजनों ने नाले में देखा। वहां रफाकत मरणासन्न स्थिति में पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई संजीव कुमार ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अविवाहित था। वह चार भाइयों और 4 बहनों में सबसे छोटा था। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें