फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: नशे के लिए बाइक चोर बन गए दो दोस्त, गिरफ्तार हुए तो बताई जुर्म की कहानी

Sun, 18 Jun 2023 04:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा टीम के साथ मोदी मैदान से दक्ष चौक की ओर जा रहे थे। इसी बीच सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे दो संदिग्ध युवक दिखे। टोकने पर दोनों अलग-अलग दिशाओं की ओर से भागने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आपराधिक वारदात करने की मंशा से घूम रहे दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से बाइक चुराने के लिए इस्तेमाल चाबी का गुच्छा और दो चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों ने नशे की पूर्ति के लिए रुद्रपुर से बाइक चोरी कर रामपुर में बेचने की बात कबूली है।

विज्ञापन


शनिवार की तड़के आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा टीम के साथ मोदी मैदान से दक्ष चौक की ओर जा रहे थे। इसी बीच सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस के टोकने पर दोनों अलग-अलग दिशाओं की ओर से भागने लगे। जिस पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता एजाज नबी निवासी वार्ड नंबर 6, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप और महेश पाल निवासी ग्राम पचपेड़ा, थाना बहेड़ी, बरेली और हाल निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप बताया।

तलाशी में दोनों के कब्जे से दो चाकू और बाइक चोरी करने के लिए इस्तेमाल चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ। दोनों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और मिलकर नशा करते हैं। नशे के शौक को पूरा करने के लिए बाइक चोरी कर बेचते हैं। बाइक चोरी करते समय पकड़े जाने पर डराने के लिए चाकू अपने पास रखते हैं। एजाज नबी ने बताया कि तीन जून को उसने दशमेश नगर रोड में अरोरा क्लिनिक के पास से बाइक चुराई है।
विज्ञापन


बताया कि चोरी की गई बाइक को उसने रामपुर में किसी रह चलते व्यक्ति को 10,000 रुपये में बेच दिया था। वे बाइक चुराने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें