काशीपुर की हाइलेंडर एकेडमी में विजेता टीम। संवाद
काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर की ओर से जिले में चल रही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का लीग मैच एमके स्क्वायर शिवालिक व एमेनिटी अकेडमी ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
शनिवार को कटोराताल स्थित छावनी क्रिकेट अकेडमी में एमके स्क्वायर शिवालिक और जीपीएस रेलवे के मध्य मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके स्क्वायर ने 40 ओवरों में सभी विकेट खोकर 304 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीपीएस रेलवे की पूरी टीम 153 रनों पर ऑल आउट हो गई। एमके स्क्वायर ने 151 रनों से जीत कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं हाइलैंड स्पोर्ट्स अकेडमी में एमिनिटी स्पोर्ट्स अकेडमी और गदरपुर क्रिकेट अकेडमी के मध्य मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमिनीटी ने 50 ओवरों में 263 रन 8 विकेट खोकर बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गदरपुर क्रिकेट अकेडमी की पूरी टीम 121 रनों पर ऑल आउट हो गई। एमिनिटी स्पोर्ट्स ने गदरपुर क्रिकेट अकेडमी को 142 रनों से हराकर 2 अंक और प्राप्त किए। मैच के अंपायर नमन गैरवाल और अमित कुमार रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग मोहम्मद नवाज ने की। यहां पर आशीष कुमार, तरुण पोपली, कादिर खान, संजय ठाकुर, भरत पंत आदि मौजूद रहे। आयोजक समिति ने बताया रविवार को छावनी क्रिकेट अकेडमी में हाईलैंडर स्पोर्ट्स अकेडमी और छावनी क्रिकेट अकेडमी के मध्य तथा हाईलैंडर स्पोर्ट्स अकेडमी के मैदान पर रूद्र लायंस क्रिकेट अकेडमी रूद्रपुर और गदरपुर क्रिकेट अकेडमी के मध्य सुबह 8 बजे से मैच खेला जाएगा।