फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इस्पात फैक्टरी में क्रेन ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। एक इस्पात फैक्टरी में क्रेन ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
मूलरूप से यूपी के जिला गाजीपुर के लोदीपुर जमानिया कस्बा निवासी तस्लीम अंसारी (36) पुत्र हबीब अंसारी बीते कुछ वर्षों से यहां कुंडेश्वरी में किराये का मकान में रहता था। वह बाजपुर रोड स्थित एक इस्पात फैक्टरी में क्रेन ऑपरेटर था। शनिवार रात करीब दस बजे ड्यूटी के दौरान वह प्लांट के स्क्रैप यार्ड में अचेत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

उसे देख फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों ने प्रबंधन को जानकारी दी। इस पर उसे तत्काल नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं मृतक के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के वक्त क्रेन ऑपरेटर को कोई भी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। वह अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि क्रेन ऑपरेटर की मौत हार्टअटैक से होने की संभावना है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
एसपी अभय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें