रुद्रपुर/जसपुर। शारदीय नवरात्र को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर और जसपुर क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
रुद्रपुर स्थित मार्ट का निरीक्षण कर सेंवई, गोंद, आसंद, किसमिस व सरसों तेल का एक नमूना लिया। बीबी मार्ट से एक नमूना तिल के तेल व सब्जी मसाले का लिया। किच्छा बाईपास रोड स्थित रंगरेज स्वीट्स से तिल बर्फी का एक नमूना लिया गया। जसपुर क्षेत्र में गोस्वामी स्वीट्स, ध्याननगर, जसपुर से एक नमूना बेसन के लड्डू का लिया। मुकेश स्वीट्स मेन मार्केट जसपुर से एक नमूना मावा की बर्फी का लिया गया। सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर निस्तारण करते हुए मैसर्स सिंह टूरिस्ट ढाबा, जसपुर से एक नमूना दाल मखनी का लिया। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेज दिए हैं।