फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने के अंदर रुद्रपुर में तैनात होगी सीपीयू : गणपति  

Wed, 25 May 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने कहा कि ऊधमसिंह नगर अति संवेदनशील होने और यूपी सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा होने के कारण यहां पर प्राथमिकता पुलिस अपराधों पर नियंत्रण की रहेगी। डीपीजी गणपति ने साफ शब्दों में कहा कि कई बार पुलिस अफसरों पर राजनीतिक दबाव के चलते भी पुलिस का काम प्रभावित हो जाता है ऐसे में सबसे पहले राजनीतिक दबाव को भी कम करने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी आफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में डीजीपी ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तब से यहां पर हिमाचल प्रदेश के मुकाबले सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में सीपीयू के लिए गाड़ियां आ चुकी हैं अब एक महीने के भीतर यहां पर सीपीयू की तैनाती कर दी जाएगी। रुद्रपुर के साथ ही काशीपुर में भी सीपीयू का गठन किया जाएगा। 

यूएस नगर की बदहाल पुलिस चौकियों के बारे में उन्होंने कहा कि पुलिस चौकियों की बदहाली पूरे प्रदेश में हैं इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। 
विज्ञापन


उधर, काशीपुर के नवीन अनाज मंडी में संक्षिप्त वार्ता में डीजीपी ने कहा कि जो क्षेत्र बार्डर से जुड़े या सिडकुल स्थापित है, वहां अपराधों की समस्या है। लेकिन ये ज्यादा चिंताजनक नहीं है। वह हर जिले की कानून व्यवस्था की अलग-अलग समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस पर लग रहे वसूली के आरोपों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जो वसूली करता पकड़ा जाएगा, उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। 

पखवाड़े भर में मिलेंगे 300 नए दरोगा
डीजीपी ने कहा कि एक पखवाड़े में पुलिस विभाग को 300 नए दरोगा मिल जाएंगे। पुलिस कर्मियों के आवासों के निर्माण के लिए पांच साला योजना तैयार की जा रही है। जिसमें केंद्र और राज्य दोनों का अंशदान होगा। इस मौके पर पुलिस कप्तान कृष्ण कुमार वीके, कोतवाल वीके जेठा, एसओ कुंडा नासिर हुसैन, एसआई सुधाकर जोशी मौजूद थे।

दरोगा और सिपाहियों के तबादलों पर गंभीर
तत्कालीन एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले के 44 दिन के कार्यकाल में हुए ताबड़तोड़ तबादलों के मामले में डीजीपी ने कहा कि रेंज से बाहर ट्रांसफर होते रहते हैं, जो लोग तीन सालों से एक ही जगह पर जमे हैं वहां पर ट्रांसफर प्रक्रिया चलती रहती है, लेकिन जब उन्हें यह पता चला कि जिला स्तर पर ही 40 दिन के भीतर 100 से अधिक दरोगा और पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए गए हैं तो उन्होंने इस पर गंभीरता जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को देखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें