फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में सीपीयू के साथ फिर बखेड़ा

Sat, 08 Jul 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में इंदिरा चौक पर सीपीयू से उलझते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन पहले सीपीयू टीम के साथ अभद्रता का मामला निपटते ही शनिवार को एक बार फिर सीपीयू कर्मियों के साथ बखेड़ा हो गया। चेकिंग के दौरान सीपीयू ने एक युवक की स्कूटी सीज की तो लोग हाइवे पर हंगामा करने लगे। इसके चलते वहां जाम लग गया। इस दौरान सीपीयू और पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। युवक के साथ आए लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. सदानंद दाते दल-बल के साथ खुद मौके पर पहुंच गए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली से खदेड़ दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीपीयू कर्मी शनिवार शाम नगर निगम गेट के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान डीडी चौक की ओर से एक युवक स्कूटी से आया। सीपीयू कर्मियों के मुताबिक युवक से रुकने को कहा तो उसने स्कूटी भगा दी, जिस पर वायरलैस से इंदिरा चौक पर मौजूद सीपीयू कर्मियों को सूचना देकर युवक को पकड़ लिया गया। बताया गया है कि युवक के पास कागजात नहीं थे। इस पर स्कूटी को सीज कर दिया गया। इस बीच युवक ने सीपीयू कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया।

इनमें कुछ भाजपा नेता भी थे। सीपीयू की कार्रवाई का विरोध करते हुए इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों की सीपीयू के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामे के चलते हाइवे पर जाम लग गया। कुछ देर हंगामे के बाद उक्त लोग कोतवाली पहुंच गए और यहां भी हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों का आरोप था कि सीपीयू ने स्कूटी चालक के साथ अभद्रता की है। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों की कोतवाल तुषार बोरा के साथ भी तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पर एसएसपी सदानंद दाते कोतवाली पहुंच गए। उनके निर्देश पर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली से खदेड़ दिया। देर शाम एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पिछली बार भी इन्हीं लोगों से तकरार हुई थी 
 सीपीयू की कार्रवाई को लेकर शनिवार शाम हाइवे और कोतवाली पर हंगामा करने वाले लोग तीन दिन पहले बुधवार को भी सीपीयू के साथ तकरार में शामिल थे। स्कूटी सीज करने के बाद तैश में आए युवक ने मौके से ही कई लोगों को फोन कर बुला लिया। इनमें कुछ भाजपा नेता भी शामिल थे। इनमें से कई लोगों ने बुधवार को भी सीपीयू के खिलाफ हंगामा किया था।

हाइवे पर अफरातफरी रही 
 सीपीयू की खिलाफत में आए लोगों के हंगामे के चलते शनिवार शाम इंदिरा चौक पर काफी देर अफरातफरी का माहौल रहा। हंगामा कर रहे लोगों को सीपीयू टीम काफी देर तक समझाती रही, लेकिन हंगामा कर रहे लोगों के तेवर और तीखे होतेे गए। हंगामे के चलते काफी देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में कोतवाली में भी इन लोगों ने सीपीयू के खिलाफ हंगामा किया।  
विज्ञापन

.
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें