फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू ने किया टप्पेबाजों को पकड़ने का डेमो

Sun, 16 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सीपीयू की लांचिंग में टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीआईजी कुमाऊं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टप्पेबाजों को पकड़ने का डेमो दिखाने के बाद डीआईजी अजय रौतेला ने सीपीयू को शनिवार को लांच किया।

सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) ने लांचिग के लिए पहुंचे डीआईजी को सलामी दी। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने डीआईजी का स्वागत किया। इस दौरान पहले डेमो में सीपीयू की हॉक-1 टीम ने ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइक सवारों को पकड़ कर उनका चालान किया। दूसरे डेमो में हॉक-2 टीम ने बाजार में नो पार्किंग में खड़ी कार पर जैमर लगाया।

डेमो तीन में हॉक-4 टीम और हॉक-5 टीम ने जंबो वाहन की मदद से दस लाख की लूटकर भाग रहे लुटेरों को पकड़ा। डेमो समापन के बाद डीएम चंद्रेश यादव और डीआईजी अजय रौतेला ने हरी झंडी दिखाकर सीपीयू की लांचिग की। सीओ सिटी मंजूनाथ टीसी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान एसएसपी पंकज भट्ट, कमलेश उपाध्याय, एएसपी क्राइम टीडी वैला, सीओ राजेश भट्ट, जेसी टम्टा, टीआई मनीश शर्मा, कोतवाल जेसी पाठक, एसआई ललित जोशी, सुशील कुमार, विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, कांग्रेस नेता हरीश बावरा, जगदीश तनेजा, हरीश अरोरा, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी अजय रौतेला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीपीयू न ही किसी के दबाव में काम करेगी और न ही किसी तरह की सिफारिश चलेगी। यातायात नियम तोड़ने वाले हर वर्ग के व्यक्ति के खिलाफ सीपीयू समान कार्रवाई करेगी। कार्रवाई के दौरान टीम लोगों की वीडियोग्राफी भी करेगी, जो 12 दिनों तक पुलिस रिकार्ड में सुरक्षित रहेगी। फिलहाल तीन दिन तक लोगों को नियम पालन करने की चेतावनी मिलेगी, इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें