फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शाहनवाज हत्याकांड के दोषी को कठोर आजीवन कारावास

Sun, 24 Nov 2024 03:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पांच साल पहले काशीपुर में हुए शाहनवाज हत्याकांड के दोषी को तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो जुलाई 2019 को काशीपुर के मोहल्ला किले के पीछे रहने वाले शाहनवाज उर्फ मोना का शव गंगे बाबा रोड पर स्थित शराब की भट्ठी के समीप खाली प्लाट पर मिला था। मृतक के फुफेरे भाई काशीपुर के छाते वाली मस्जिद अल्ली खां निवासी नवाब खान ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
पुलिस की जांच में मोहल्ला अली खां निवासी सलमान उर्फ पायदान की लिप्तता पाई थी। पांच जुलाई 2019 को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा बरामद किया था। आरोपी मृतक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। शाहनवाज की ओर से विरोध करने पर दोनों का विवाद हुआ था। इसी रंजिश में दो जुलाई को सलमान ने शाहनवाज को शराब पीने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

आठ लोगों की हुई थी गवाही
शराब भट्ठी के पास शराब पीने के बाद हुए विवाद में सलमान ने ईंट से सिर पर कई वार कर शाहनवाज की हत्या कर दी थी। यह मुकदमा तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्य की अदालत में चला था। यहां पर आठ गवाह और साक्ष्यों के आधार पर सलमान पर दोष सिद्ध हो गया। न्यायाधीश ने हत्याकांड के दोषी सलमान उर्फ पायदान को कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें