फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया 12.79 लाख देने का आदेश

Wed, 04 Jun 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काशीपुर। द्वितीय एडीजे एमएसीटी की अदालत ने सड़क हादसे में युवती की मौत के मामले में वाहन बीमित होने पर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को 12.79 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति देने के आदेश दिया है। मृतका के आश्रित माता-पिता को छह फीसदी ब्याज की दर से बीमा कंपनी को देनी होगी।
ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी रागिब हुसैन और उसकी पत्नी नाजरा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से द्वितीय एडीजे एमएसीटी की अदालत में परिवाद दायर किया था। बताया कि 28 अप्रैल 2023 को वह, उनकी बेटी अक्शा नूर और मोहम्मद शहजाद एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन

जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तीनों के गंभीर चोट आईं। सरकारी अस्पताल जसपुर में डॉक्टरों ने अक्शा को मृत घोषित कर दिया।
याचिका में कार स्वामी, चालक और बीमा कंपनी को पक्षकार बनाया गया था। वाहन बीमित होने के कारण अदालत ने बीमा कंपनी को प्रतिपूर्ति के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

द्वितीय एडीजे एमएसीटी रीतेश कुमार श्रीवास्तव ने बीमा कंपनी को मृतका के माता-पिता को 12.79 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति का भुगतान छह फीसद ब्याज की दर से करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें