फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ छापों से कोरियर संचालकों में हड़कंप

Wed, 04 May 2016 11:08 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
कोरियर ऑफिस में सेल्स टेक्स अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 सेल्स टैक्स की टीमों ने चार कोरियर कंपनियों की फ्रेंचाइज कार्यालयों में एक साथ छापा मारा। टीमों ने कार्यालयों में रखे अभिलेखों के साथ ही विभिन्न जगहों से डिलीवरी के लिए आए कोरियर की भी जांच की। टीम कुछ अभिलेखों को जब्त करके अपने साथ ले गई। अचानक हुई इस छापेमारी से फ्रेंचाइज संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कई दूसरे कंपनियों के फ्रेंचाइज संचालक अपने दफ्तर बंद कर चलते बने। 

बुधवार को असिस्टेंट कमिश्नर डा.रिंकल सिंह की अगुवाई में सेल्स टैक्स की टीमों ने पंत पार्क, आर्यनगर मार्ग पर स्थित प्रोकोन कोरियर, वन डाट कोरियर, ई कॉम कोरियर, फर्स्ट फ्लाइट कोरियर के स्थानीय फ्रेंचाइज कार्यालयों में एक साथ छापा मारा। अचानक पड़े छापे से कार्यालयों में मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने कर्मचारियों की मौजूदगी में कोरियर के पैकेटों की जांच कर कई पैकेटों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा कार्यालयों में रखे दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन


टीम कुछ दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपने साथ ले गई।  दो आनलाइन कोरियर कार्यालयों का भी सर्वे किया गया। टीम  प्रभारी डा.रिंकल सिंह ने बताया कि कोरियर वालों के लिए अब टिन नंबर लेना अनिवार्य हो गया है। कोरियरों को डिलीवरी देने से पहले बाहर से आने वाली सभी कोरियरों पर 10 प्रतिशत एंट्री शुल्क लेना आवश्यक है।
विज्ञापन


ऑनलाइन कोरियर चलाने वालों पर भी यही नियम लागू होगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहां वाणिज्यकर अधिकारी अविनाश झा, वाणिज्य कर अधिकारी धर्मवीर सिंह आदि थे।
फोटो 04केएसपी07पी: काशीपुर में एक कोरियर कंपनी के दफ्तर में अभिलेख जांचती टीम 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें