फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लव मैरिज करके थाने पहुंचे प्रेमी युगल, हंगामा

Wed, 12 Feb 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। प्रेम विवाह करके युवती और युवक बुधवार को कोतवाली पहुंचे। थोड़ी देर बाद दोनों परिवार के लोग भी आ धमके। इस पर युवती पक्ष कोतवाली में हंगामा करने लगे। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

युवती यूपी के बरेली और युवक बाजपुर के एक गांव का बताया जा रहा है। मामला शांत होने पर युवक शपथ पत्र देकर युवती को अपने साथ ले गया। बताते हैं कि युवक और युवती एक साथ काम करते थे। जहां उनके बीच प्रेम हो गया। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। इसलिए दोनों को साथ भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें