फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत, ग्रिफ में ट्रेडमैन गोपाल पत्नी के साथ जा रहे थे संतना गांव

Fri, 05 Dec 2025 12:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल जा रहे दंपती की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दंपती पैदल संतना गांव को जा रहे थे।
विज्ञापन
Train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल जा रहे दंपती की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दंपती पैदल संतना गांव को जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


शिव कालोनी निवासी राम दत्त जोशी (56) ग्रिफ में ट्रेड मैन थे। बृहस्पतिवार की सुबह के समय वह पत्नी नंदी देवी (54) के साथ किसी काम से संतना गांव को जा रहे थे। खटीमा-मझोला रेलवे ट्रैक के किनारे से पैदल जाते समय मंडी समिति कार्यालय के पास अचानक दंपती पीलीभीत से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामदत्त गिफ्र में ट्रेडमैन थे। वर्तमान में उनकी तैनाती तेजपुर, असम में थी। वह 15 दिनों के अवकाश पर घर आए थे।

उनकी जम्मू-कश्मीर में नई पोस्टिंग हुई थी। अवकाश के बाद वह जम्मू कश्मीर जाने वाले थे। खटीमा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कौशल कुमार ने बताया कि सुबह के समय पीलीभीत से आने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से टकराने से दंपती की मौत हुई थी।
विज्ञापन


सरल स्वभाव के थे रामदत्त
ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत की सूचना मिलने पर शिव कालोनी में शोक की लहर छा गई। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे कालोनी वासियों ने बताया कि रामदत्त बेहद सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे। परिजनों ने बताया कि कुछ साल बाद वे सेवानिवृत्त होने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें