फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

Fri, 18 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
प्रेमी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस के दबाव के चलते प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमी युगल ने एक मंदिर में विवाह कर लिया था। प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज के लिए भी आवेदन किया था। 25 मार्च को किशोरी के बालिग होने पर मैरिज रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई होनी थी। 
विज्ञापन


भुड़िया थारु निवासी दीपक कुमार (23) पुत्र दीवान राम हरियाणा के पानीपत में अपने जीजा रजवंत सिंह के यहां रहकर किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। दीपक का पानीपत के माडल टाउन शांति नगर निवासी किशोरी परी से प्रेम संबंध हो गया। ढाई महीने पहले दीपक पानीपत से किशोरी को भगाकर अपने घर ले आया। 

जिससे उसने यहां किसी मंदिर में विवाह कर लिया था। उन्होंने कोर्ट मैरिज के लिए भी आवेदन किया था लेकिन उम्र कम होने के कारण कोर्ट मैरिज नहीं हो पाई। 25 मार्च को किशोरी बालिग होने वाली थी। उधर, किशोरी के परिजनों ने पानीपत में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से हरियाणा पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में थी। 
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने मृतक दीपक के जीजा को भी पूछताछ के लिए उठाया था। अपने प्रेम को कामयाब न होता देख बृहस्पतिवार सुबह प्रेमी युगल ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी कोतवाल एचबी सेन का कहना है कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस दोनो को बुला रही थी। 

पुलिस के दबाव के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था उसकी चार बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। बताया जा रहा है कि युवती दूसरे धर्म को मानने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें