फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति और जुड़वा बच्चों की मौत

Tue, 05 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
स्‍कूटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में स्विफ्ट कार ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दंपति और उनके दो जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद कार भी पलट गई, कार चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


सोमवार को आवास-विकास गदरपुर निवासी शम्मी गुंबर (36) पुत्र कश्मीरी लाल गुंबर अपनी पत्नी सोनिया (32), पुत्री सिमरन (3) और पुत्र सिद्धार्थ (3) के साथ स्कूटी से काशीपुर एमपी चौक स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे कोसी पुल पार कर मुकंदपुर के निकट पहुंचने पर सामने से आ रही स्विफ्ट कार (यूके06जे 9956) ने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटैक करने के प्रयास में स्कूटी को टक्कर मार दी। 

जोरदार टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। जबकि स्कूटी बुरी तरह से कुचल गई। स्कूटी में सवार शम्मी गुंबर और उनके पुत्र सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनिया और सिमरन ने सरकारी अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना शम्मी के परिजनों और सोनिया के मायके वालों को हुई तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वे सरकारी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। काशीपुर में जिसने भी यह घटना सुनी अस्पताल को दौड़ लगा दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए। 

परिजन शव गदरपुर ले गए। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मृतक शम्मी गुंबर भाजपा नेता राजेश गुंबर के भाई थे। उनकी रेडिमेड कपड़े की दुकान है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें