फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के कक्ष में जड़ा ताला

विज्ञापन
खटीमा में नगर पालिका कार्यालय में ईओ धर्मानंद शर्मा को ज्ञापन सौंपते सभासद। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। नगर में विकास कार्य नहीं होने पर भड़के सभासदों ने सोमवार को पालिकाध्यक्ष के कक्ष में ताला जड़ दिया। साथ ही पालिका के ईओ का घेराव कर हंगामा कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। वहीं ईओ ने कहा कि पालिका के कर्मचारी दफ्तर के कंप्यूटर और जरूरी फाइलें अपने घर ले गए हैं। कहने के बाद भी कार्यालय में नहीं लाए हैं।
विज्ञापन

सभासद समन्वय समिति अध्यक्ष जेपी सिंह के नेतृत्व में सभासदों ने नगर में व्याप्त समस्याओं के विरोध में पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उनके वार्डों में सफाई के साथ ही विकास कार्य ठप है। समस्याओं के समाधान को लेकर अधिशासी अधिकारी धर्मानंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने निकाले गए टेंडरों को निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन में ललिता कन्याल, असलम अंसारी, गोकुल ओली, शाहीन अंसारी, पावस गुप्ता, महेश राणा, मुकेश कुमार, विक्रम सिंह, अकबर हुसैन, शबनम अंसारी, सितारा बेगम, रागिनी मेहता, विमल मेहता, बाबूउद्दीन, सरिता राणा, नफीस अहमद आदि थे। आक्रोशित सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के कक्ष में ताला लगाकर चाबी पालिका कर्मचारी को दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की व्यवस्थाऐं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। पालिका कर्मचारियों ने कार्यालय से संबंधित कंप्यूटर और जरूरी फाइलें अपने घर में रखी हैं। कई बार कहने के बाद भी कर्मचारी दफ्तर का सामान कार्यालय में लेकर नहीं आए। पालिकाध्यक्ष और सभासद कर्मचारियों के घर जाकर अपने काम करा सकते हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। जरूरतमंद भी परेशान होते है। - धर्मानंद शर्मा, ईओ खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें