फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 208 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
रुद्रपुर में टीका लगवाते जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में मंगलवार को 208 स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया। चार टीकाकरण केंद्रों पर 339 स्वास्थ्य कर्मी पंजीकृत थे। खटीमा में सबसे कम 20 और काशीपुर में सर्वाधिक 69 कर्मचारियों ने टीके लगवाए। रुद्रपुर में 59 एवं बाजपुर में 60 कर्मचारी टीकाकरण के लिए पहुंचे। जिले में 61.35 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

रुद्रपुर टीकाकरण केंद्र में सुबह साढ़े नौ बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। सबसे पहले डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने टीका लगवाया। दूसरे नंबर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत व तीसरे नंबर रामस्वरूप शर्मा ने टीका लगवाया। जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी ने भी टीका लगवाया। जोशी ने कहा कि टीकाकरण एकदम सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। आशा कार्यकर्ताओं और ईएसआई कर्मचारी भी टीकाकरण को पहुंचे। सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने बताया कि जिले में टीकाकरण सफलतापूर्वक हुआ। बाजपुर में एक कर्मचारी को थोड़ी बुखार की शिकायत हुई थी, अब वह सामान्य है। वहां एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, जिला अस्पताल प्रबंधक अजयवीर चौहान, एएनएम दीपा जोशी आदि थे।
विज्ञापन

जिला निगरानी समिति ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण
रुद्रपुर। जिला निगरानी समिति के सदस्यों ने मंगलवार को टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निगरानी समिति के सदस्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहां पर समिति के सदस्य/ओसी कलक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, एसीएमओ डॉ. उदय शंकर, डॉ. आरडी भट्ट, डॉ. अजयवीर चौहान आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें